जम्मू शहर के बस स्टैंड से महिला को नशे की खेप के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ रही। महिला के पास से पुलिस ने चरस और भुक्की बरामद की है।
वह इसे लेकर श्रीनगर से आई थी और उसे पंजाब लेकर जाना था। शहर में महिला को चरस की तस्करी करते हुए पकड़े जाने का यह शायद पहला मामला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला के पास संदिग्ध सामान है।
पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका और पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले गई। जांच में महिला से चरस और भुक्की मिली। वहीं बख्शी नगर पुलिस ने भी एक युवक को बाइक पर जाते हुए पकड़ लिया। उसके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।