फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांटेड रफीक दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2014 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में पुरानी रंजिश में हमला कर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को घायल करने के मामले में वांटेड मोहम्मद रफीक और उसके साथी को पुलिस ने नई दिल्ली के होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रफीक और उसके साथी अविनाश कुमार उर्फ मुंशी (मूल निवासी हिमाचल प्रदेश) को दक्षिण दिल्ली स्थित फ्लरिशिंग होटल से पकड़ा।
विज्ञापन


17 अगस्त को हमले के बाद इलाके के लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद रफीक सहित अन्य लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने घटना के दिन तीन नामजद आरोपियों, विनोद, विक्रांत उर्फ बिल्ला और नसीम (सभी निवासी बाड़ी ब्राह्मणा) को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घटना का मुख्य आरोपी रफीक फरार हो गया था।

रफीक की लगातार गिरफ्तारी की मांग को देखते हुए सांबा के एसएसपी अनिल मंगोत्रा ने पुलिस की टीमें बनाईं और उन्हें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उधमपुर और दिल्ली के लिए रवाना की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ में लेने के लिए लगातार उसके मोबाइल को सर्विलांस में रखा, लेकिन घाघ अपराधी होने के कारण रफीक समय-समय पर अपना मोबाइल बदलता रहा, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन न पता लगा सके।
विज्ञापन


इससे पुलिस को उसे ट्रेस करने में काफी समस्या हुई। अंतत: एसडीपीओ सज्जाद सलारिया के नेतृत्व में बनी टीम ने मोहम्मद रफीक की लोकेशन का पता लगाया और दिल्ली पुलिस की मदद से होटल में छापा मारकर उसे एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें