फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी से छात्रा का अपहरण

Mon, 05 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
गांधीनगर पुलिस ने जम्मू यूनिवर्सिटी से एक छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी बेलीचराना निवासी गुरदेव सिंह पर युवती के अपहरण का आरोप है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पहले ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने अपहृत युवती के अभिभावकों की शिकायत पर गुरदेव सिंह के खिलाफ धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुुलिस के मुताबिक घटना 2 सितंबर की है। सिंबल के रहने वाले पीड़ित परिवार ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी रोजाना यूनिवर्सिटी पढ़ाई के लिए आती है। दो सितंबर को देर शाम तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने युवती की सहेलियों और यूनिवर्सिटी में आकर भी पता किया, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। तब परिवार के लोगों ने युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। 

दो दिन बाद अभिभावकों को जानकारी मिली कि बेलीचराना निवासी गुरदेव सिंह उनकी बेटी का अपहरण करके कहीं ले गया है। पीड़ित परिवार ने 4 सितंबर को इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें