बाड़ी ब्राह्मणा थाना के अंतर्गत ध्यानसर के नजदीक वीरवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिंद्रा गाड़ी का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने अफरा-तफरी में घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और जीएमसी पहुंचाया।
घायलों के चेहरे और सिर पर गंभीर घाव हुए हैं। सभी घायलों को जीएमसी की इमरजेंसी में रखा गया है। घायलों के मुताबिक वे गाड़ी में विजयपुर से दूध लेकर जम्मू आ रहे थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक महिंद्रा गाड़ी में आठ लोग दूध लेकर विजयपुर से जम्मू के लिए आ रहे थे कि ध्यानसर के नजदीक उनकी गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
इनमें चक्क सलारिया निवासी जानू बीबी (30), विजयपुर निवासी लाल हुसैन (65), फामिता बीबी (55), सकीना बीबी (50), फैयजा बीबी (50), फालिमा बीबी (55), सलीमा बीबी (30) और काली बीबी (27) शामिल हैं। इस हादसे में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों को जीएमसी की इमरजेंसी में रखा गया है। कुछ महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।