फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पकाते मिट्टी का तेल गिरा, किशोरी झुलसी

Thu, 02 Oct 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली शाह दोला, भारत नगर, आरएस पुरा में एक किशोरी खाना पकाते आग की चपेट में आ गई। घर में सिलेंडर में गैस खत्म हो जाने के कारण उसने स्टोव जलाने का प्रयास किया तो मिट्टी का तेल उसके कपड़ों पर गिर गया। कपड़े सूखे और सिलक के होने के कारण वह बुरी तरह से आग की लपटों में आ गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने किशोरी को पहले आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक भारत नगर निवासी शिखा ने अष्टमी पर व्रत रखा था और सुबह उठकर नहा-धोकर उसने पहले पिता के लिए चाय बनाई और फिर वह खाना पकाने लगी, तभी अचानक सिलेंडर खत्म हो गया।

पिता ने कहीं जरूरी काम से जाना था तो शिखा ने खाना पकाने के लिए स्टोव निकाला और उसे जलाने लगी। पंप मारते हुए जैसे ही उसने माचिस लगाई। स्टोव से तेल अचानक उसके कपड़ों पर पड़ गया और उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें