फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चचेरी बहनों का अपहरण

Tue, 30 Jun 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के गांव कोटली मियां फत्ते से दो चचेरी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों में एक दसवीं और दूसरी बारहवीं कक्षा की छात्रा है। रविवार को दोनों घर से किसी काम केलिए निकली थीं और इसके बाद घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन


परिवार को शक है कि उनका अपने ही किसी जान पहचान वाले ने अपहरण किया है। दोनों छात्राओं के पिता आपस में सगे भाई हैं। एक भाई ने मीरां साहिब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। परिवार के लोगों ने काफी बार उनके फोन पर कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ आने पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें