फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से मासूम सहित दो की मौत

Tue, 26 Aug 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-अखनूर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सोमवार को मुट्ठी कैंप के नजदीक ओवर टेक करने के चक्कर में दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में नेत्र कोठा निवासी सुमित (6) और सुरिंद्र कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बोहड़ी निवासी रविंद्र कौल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। कार की टक्कर इतनी जोर थी कि स्कूटी नहर में जा गिरी। पुलिस ने कार को सीज करके चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शाम को जम्मू-अखनूर मार्ग पर मुट्ठी कैंप के नजदीक पलौड़ा में कार नंबर जेके 02डब्लयू 0766 जम्मू से दोमाना की ओर गलत दिशा में आ रही थी। इस दौरान कार की गति भी बहुत तेज थी। जैसे ही कार ने ओवरटेक किया, सामने दो स्कूटियां आ गई।
विज्ञापन


कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों स्कूटी सवार मुट्ठी से जम्मू की ओर जा रहे थे। इस भयंकर टक्कर में दोनों स्कूटियों के परखच्चे उड़ गए। एक स्कूटी नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में छह साल के सुमित और सुरिंद्र (35) की मौके पर मौत हो गई।

जबकि रविंद्र कौल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अफरातफरी में जीएमसी में भर्ती करवाया गया। इससे पहले आसपास के लोगों ने घायलों को नहर में से बाहर निकाला था। उधर, कार चालक अपनी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें