फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के खाई में गिर जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

Thu, 28 Aug 2014 01:54 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी से पांच किलोमीटर दूर सेरबड़ नामक स्थान पर एक ट्रैक्टर के करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर जाने से उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र में लाने के बाद उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर रियासी से कटड़ा की ओर आ रहे बिना नंबर का ट्रैक्टर सेरबड़ के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित हो कर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच इस दुघर्टना में घायल हुए दो व्यक्तियों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की। घायल रतन लाल पुत्र वकील चंद और मो. लतीफ पुत्र बशीर निवासी डेरा बब्बर को कटड़ा चिकित्सा केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें