फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा विवाद: एक छात्र की मौत, 23 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को भद्रवाह से पांच किलोमीटर दूर सरतंगल क्षेत्र में एक मदरसे पर आधिपत्य के लिए एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी।
विज्ञापन


इसमें काफी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। इन घायलों में एक की मौत हो गई है जबकि 23 लोग घायल हैं। इसमें से दो को स्कीम्स श्रीनगर रेफर किया गया है। बाकी सभी को डोडा में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सरतंगल में स्थित एक मदरसे पर अधिकार जमाने को लेकर तीन साल से दो गुटों में खींचतान चल रही थी।
Trending Videos

दान में दी गई जमीन को लेकर व‌िवाद

हाजी नजीर अहमद ने लोगों द्वारा दान में दी गई राशि से जमीन खरीद कर मदरसे का निर्माण करवाया था।

लेकिन निर्माण पूरा होने पर हाजी नजीर ने मदरसे को मैनेजमेंट कमेटी को सौंपने से मना कर दिया। इसी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।

वीरवार की रात पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मदरसे के मुद्दे पर ही दो गुटों में गंभीर मारपीट हो गई।

विज्ञापन

झड़प में घायल हुए 15 लोग

इसमें पंद्रह लोग जख्मी हो गए। घायलों में फारूक बेग को नाजुक हालत में जीएमसी जम्मू और नदीम व शरीफ को स्कीम्स श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जबकि नईम अहमद, अब्दुल हमीद, गुलशन बेगम, मो. शरीफ, रहम तुल्ला, नजीर अहमद, बरकत उल्ला, नसीर और सज्जाद हुसैन आदि का इलाज एसडीएच भद्रवाह में चल रहा है।

भद्रवाह पुलिस ने दो तरफ से केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें