फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खड़े टैंकर को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 18 Oct 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सौहाल मार्ग पर खड़े पानी के टैंकर को सामने से आ रहे लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत में टैंकर चालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से दो को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। गांव टोक खालसा में सौहाल मार्ग पर ग्रेफ विभाग की ओर से मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दोपहर को ग्रेफ का पानी का टैंकर वहां सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान विभाग का ही एक अन्य लोड ट्रक सामने से आ रहा था। वाहन की गति तेज थी। टैंकर के पास पहुंचने पर चालक संतुलन खो गया इससे ट्रक तेज गति से टैंकर से टकरा गया। इसमें टैंकर चालक एसके सिंह निवासी पटना बुरी तरह जख्मी हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और टैंकर पलट गया। टैंकर ने पलटते हुए वहां काम कर रहे मजदूरों को भी चपेट में ले लिया। टैंकर की चपेट में आने से मजदूर पद्मा बीबी, अजय कुमार, खालसा कुमारी और नौ वर्षीय ओम प्रकाश सभी निवासी छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पांचों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चालक एसके सिंह और ओम प्रकाश की मौत हो गई। पद्मा और अजय को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। इधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें