फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की अवैध बिक्री करते दो गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को प्रलोभ देकर अवैध ढंग से दवाइयों की बिक्री करने पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने शनिवार शाम को जीएमसी से दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मामले में अस्पताल के कर्मियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। दवाओं की गुणवत्ता और उसके स्तर को भी बारीकी से जांचा जा रहा है।

दरअसल अस्पताल में ऐसे एजेंटों के सक्रिय होने की शिकायतें मिली थीं। इस मामले में ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग की टीम ने भी जांच की। छापेमारी के दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।

चौकी प्रभारी मोहम्मद तुफेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अस्पताल के भीतर देर शाम को मरीज को अवैध ढंग से दवाई की बिक्री करने पहुंचे एक व्यक्ति को दबोचा गया। पूछताछ में वह कोई उचित जवाब नहीं दे सका।

बताया जाता है कि इस प्रकरण में भीतर का एक कर्मी भी शामिल है। पिछले काफी समय से अस्पताल से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं जिसमें अवैध ढंग से मरीजों तक दवाइयों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन इसमें मानदंडों और गुणवत्ता की कोई जांच नहीं हो रही थी। इसके साथ ही अस्पतालों में ऐसे कई एजेंट सक्रिय हैं जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

इसमें खासकर दूरवर्ती इलाकों से आने वाले मरीजों को फंसाया जाता है। मरीजों को आपरेशन या अन्य दूसरे इलाज के दौरान भारी भरकम सूची थमा दी जाती है जिसमें संबंधित स्थान से विभिन्न तरह के टेस्ट या दवाइयां लेने के लिए दबाव बनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें