जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जतवाल के निकट संदबाडी में शुक्रवार सुबह एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार सेना के दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सेना की 120 टेरीटोरियल आर्मी के दो अधिकारी कार (यूपी 80 -0551) से पठानकोट की ओर जा रहे थे कि जतवाल के संदबाडी क्षेत्र में एक ट्रक (पीबी13एच-4092) से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों अधिकारियों में 120 टीए के कर्नल योगेश कुमार गौतम आईसी नंबर-53528वाई पुत्र सीडी गौतम निवासी लखनऊ और मेजर हरीश दीपक आईसी नंबर 42726के पुत्र दीपक चंद्रा निवासी पुणे शामिल हैं।
दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिए गए। बताया जाता है कि वह उधमपुर से पठानकोट की ओर जा रहे थे। घगवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।