फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से की छेड़खानी, विरोध पर सरेराह पीटा

Fri, 02 Oct 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ के विरोध पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-37 निवासी अमरप्रीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह वीरवार शाम मार्केट से अकेली घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी अमरप्रीत ने उसकी पिटाई कर दी।

महिला ने वारदात की पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं। पूछताछ की जा रही है कि आरोपी ने इस तरह की हरकत क्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें