फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास के लिए हुई लड़ाई, तीन हुए जख्मी

Tue, 14 Oct 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा कसबे में रेलवे पुल और किकरी मोड़ पर रहने वाले दो पहाड़ी गुज्जर परिवारों के बीच मंगलवार को जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से धारदार हथियारों और रॉड से हमला किया गया। विवाद घास को लेकर हुआ, जिसमें तीन जख्मी हो गए। सभी को ईएसआई अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया। दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा में बाग हुसैन और उसका भाई इमाम हुसैन किकरी मोड़ के पास रहते हैं। इसके कुछ आगे रेलवे पुल के पास इमाम हुसैन (इमरान) का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह एक परिवार के मवेशी पास ही मैदान पर घास चर रहे थे। इसी बीच, दूसरे परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए और घास पर अपना हक जताया।

साथ ही मवेशियों को बाहर करने को कहा। इस पर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई और गाली गलौच करने लगे। इससे मामला और बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कुल्हाड़ी सहित अन्य धारदार हथियारों और रॉड से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमें बाग हुसैन, इमाम हुसैन और इमाम हुसेन (इमरान) जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें