पीर मिट्ठा पुलिस ने हेरोइन ले जा रहे तीन युवकों को पकड़ लिया है। इनके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए युवकों में सांबा का रहने वाला लियाकत, नरवाल का रहने वाला संजय कुमार और बठिंडी का रहने वाला गुलाम रसूल शामिल हैं।
एसएचओ जावेद मलिक का कहना है कि पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। रोकने के बाद तलाशी लेने पर उनके पास से दस ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अपह्त नाबालिग बरामद
झज्झर कोटली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लापता हुई नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरण करने वाले युवक नगरोटा निवासी फारूख को भी पकड़ लिया है। कुछ दिन पहले नाबालिग के पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और नाबालिग को बरामद कर लिया।