श्रीनगर-मुजफ्फराबाद क्रास एलओसी ट्रेड के सलामाबाद स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) के कस्टोडियन को 50 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने पकड़ा।
स्टेट विजिलेंस आर्गेनाइजेशन के अधिकारी ने बताया कि कस्टोडियन फारूक अहमद शाह को रंगे हाथ पकड़ा गया। एक ट्रेडर ने शिकायत की थी कि छह गाड़ियों को मुजफ्फराबाद के लिए छोड़ने पर घूस की मांग की जा रही है। उसकी गाड़ियों को क्लीयरेंस के लिए छह दिन तक रोके रखा गया, जबकि सारे दस्तावेज जमा कर दिए गए थे।
अधिकारी ने धमकी दी थी कि यदि 50 हजार नहीं दिए तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर टीम का गठन किया गया, जिसने रंगे हाथ पकड़ लिया। वह एक स्वतंत्र गवाह के सामने घूस लेते पकड़ा गया।