फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक जारी

Mon, 18 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वाहन चोरी करने वाले चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार की रात चोरों ने डिगियाना इलाके में घर के बाहर खड़ी कार उड़ा ली।
विज्ञापन


सुबह कार के मालिक को घटना का पता चला, तो उसने पुलिस को सूचित किया। रानी तालाब निवासी पवन सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी सेंट्रो कार (जेके 02 एल 1165) रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की थी।

सुबह जब वह घर से निकले तो कार नहीं थी। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार चोरी के अलावा सड़कों पर खड़ी कारों से टायर चुराने की लगातार घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने तमाम थाना क्षेत्रों में रात की गश्त बढ़ा दी है, लेकिन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें