फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली आते ही चोरी की वारदातों में इजाफा

Tue, 14 Oct 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। बीते दिनों की वारदातों पर गौर करें, तो बेखौफ चोर कहीं से सोने के गहने उड़ाने में कामयाब रहे, तो कहीं मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर लिया। मामला तब प्रकाश में आया, जब पीड़ितों ने संबंधित थानों में शिकायतें दर्ज करवाईं। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले चोरों ने रूप नगर इलाके में आफताब मीर के घर से इलेक्ट्रानिक्स का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा लोअर रूप नगर में सोहन गुप्ता के घर से सोने के गहने, दो मोबाइल, एक घड़ी, हजारों रुपये कैश समेट लिए। दोनों मामलों की एफआईआर जानीपुर थाने में दर्ज करवाई गई है। त्रिकुटानगर थाना क्षेत्र में भी चोरों ने दुस्साहस दिखाया। यहां चोर गिरोह के सदस्यों ने मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ किया। बताया जाता है कि पक्की डक्की निवासी सुधांशु सूरी किसी काम से त्रिकुटानगर इलाके में पहुंचे थे। वहां उन्होंने मोटरसाइकिल लगाई थी।

कुछ समय बाद लौटे तो देखा कि मोटरसाइकिल नहीं है। गांधीनगर इलाके से भी कुछ दिन पहले चोरी मोटरसाइकिलपुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। बिश्नाह के रमण कुमार की बाइक भी सात अक्टूबर को ग्रीन पार्क के नजदीक से चोरी हो गई, जिसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


रमण के मुताबिक उन्होंने कई बार थाने में जाकर इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बनतालाब निवासी किशोर कौल की बाइक को चोरों ने 21 अगस्त को गांधीनगर इलाके में निशाना बनाया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों से दो दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें