चोरों ने खाली प्लाट में सेंध लगा दी
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू शहर के डिग्याना के अकालीअकोर सिंह पुरा में चोरों ने एक खाली प्लाट में सेंध लगा दी। प्लाट में तैयार किए गए शेड में रखा कई तरह का सामान चुरा लिया। पुलिस के पास पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज करा दी हे।
ओंकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके प्लाट से फ्रिज, मिक्सर जूसर, गैस सिलेंडर और पानी की टंकी चोरी हुई है। बताया कि वह शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे प्लाट में पहुंचे। देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था।
उन्होंने सोचा कि ऐसे ही ताला टूट गया है। वह मार्केट से नया ताला खरीद कर लाए और प्लाट के अंदर घुसे। आगे देखा तो सारा सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।