चिनैनी की पंचायत नगलुता के लुनका कोला नामक स्थान पर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ उनमें पड़ा हजारों का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं चोरों ने एक दुकान का ताला डुप्लीकेट चाभी से खोला।
किराना दुकान मालिक मो. हनीफ व जनरल स्टोर मालिक राकेश ने बताया कि उनकी दुकानें लुक्का कोला में है। वीरवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की उनकी दुकानों के ताले टूटे हुए हैं तो वे मौके पर पहुंचे।
जांच करने पर पता चला कि चोरों ने हजारों का सामान चुरा लिया था। हनीफ ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने पैकिंग किराने का सामान, सिगरेट की डिब्बी और नकदी चुराई है।
जबकि राकेश की दुकान में चोरों ने ताले तोड़ कर अंदर शराब और कोल्डड्रिंक्स पीया फिर अंडे भी खाए। उसके बाद इत्मिनान से चोरी की। सुबह में शराब और कोल्ड डिंक्स की बोतलें और अंडे के छिलके दुकान के अंदर पड़े देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां का जायजा लिया तथा मामला दर्ज कर लिया।