फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के घर चोरों ने लगाई सेंध

Fri, 20 Jan 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस अधिकारियों तक को नहीं छोड़ रहे। पलोड़ा में आईआरपी के एक डीएसपी के सूने घर में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी चुरा ली। शहर के दोमाना और गाडीगढ़ इलाके में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीएसपी देव राज जो कि आईआरपी में तैनात है, वह दिन को अपने परिवार वालों के साथ बाहर गए हुए थे। जब वापस आए तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी भी खुली थी, लेकिन चोरों से अंदर का लॉकर नहीं खुल पाया था। वह तीन हजार रुपये ले गए। गहने सुरक्षित रह गए। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें