फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 युवकों ने तीन दिन तक किया छात्रा से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना इलाके से दिनदहाड़े एक छात्रा को उठाकर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद उसे अधमरी हालत में एसएमजीएस अस्पताल के बाहर फेंकने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस इस तरह की किसी भी वारदात से इनकार कर रही है। जीएमसी पुलिस चौकी में इस मामले में एमएलसी बनाया गया है।
छात्रा बीए पार्ट सेकेंड ईयर में पढ़ती है।

घरवालों का आरोप है कि सोमवार को दोमाना स्थित एक मंदिर में माथा टेकते वक्त आरोपियों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में खींचा और कटड़ा ले जाकर। वहां किसी होटल में तीन दिन तक रखा। दोमाना में छात्रा के लापता होने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

पुल‌िस अध‌िकारी रेप की घटना को नकार रहे

बताया जा रहा है कि वीरवार को एसएमजीएस अस्पताल के बाहर उक्त युवती बेहोशी की हालत में मिली। पुल‌िस अध‌िकारी अपहरण या रेप को नकार रहे हैं।

परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती पिछले एक माह से दोमाना में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी। सोमवार की शाम पांच बजे युवती मंदिर में माथा टेकने गई थी, तभी उसे लाल रंग की वैन में सवार पांच युवकों ने जबरन गाड़ी में खींच लिया।

आरोपियों ने उसे नशे के इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और कटड़ा ले गए। वहां तीन दिन तक होटल में बंदी बनाकर रखा और दुष्कर्म का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी ने उसे एसएमजीएस अस्पताल के बाहर फेंका और फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें