फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLX पर नया फोन ढूंढ रहा था, मिला चोरी गया आईफोन

Thu, 04 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर नया मोबाइल खोजते समय डेराबस्सी निवासी एक व्यक्ति को इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी अपना ही आईफोन दिखाई पड़ गया। वेरिफिकेशन के बाद उसने इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत गली नंबर-8 गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी, जिला मोहाली निवासी रोशनलाल ने दर्ज करवाई। उसने बताया कि 12मार्च 2015 को सेक्टर-22 से उसने आईफोन-5 एस मोबाइल खरीदा था। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब पांच महीने बाद वह इश्योरेंस के काम से जीआईसी हेडक्वार्टर फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ गया था।

वहीं पर दस्तावेजों में ध्यान भटकने की वजह से बगल में रखा आईफोन मोबाइल कोई चोरी कर ले गया। उसने चोरी की शिकायत इंडस्ट्रियल एरिया थाने में दर्ज करवाई। लेकिन, पुलिस की ओर से कभी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने का विज्ञापन डाला था

रोशनलाल ने बताया कि कुछ महीने पहले उसने आईफोन लेने के लिए ओएलएक्स पर सर्च किया। इस दौरान उसका आईफोन उसी कंडीशन में बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला गया था।

उसने बताया कि अनिल नाम के व्यक्ति ने ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने का विज्ञापन डाला था। लेकिन, काफी तलाश के बाद उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

दोबारा से वेबसाइड पर आईफोन
शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब एक महीने बाद दोबारा से उसने अपना आईफोन विज्ञापन पर देखा। इस बाद बेचने वाले का नाम अमनदीप और निवासी चंडीगढ़ दर्ज था। पता नजदीक होने की वजह से वह उस पते पर पहुंच गया। वहां अमनदीप ने बताया कि उसने अनिल नामक व्यक्ति से ओएलएक्स के माध्यम से आईफोन खरीदा था।

इसके बाद उसने कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद सौरभ नामक युवक को 33500 में बेच दिया। रोशनलाल ने बताया कि उसने अमनदीप से वेरिफिकेशन कर अपना आईफोन होने की पुष्टि कर ली।

इसके बाद उसने इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि अनिल, अमनदीप और सौरभ ने मिलकर उसके मोबाइल में हेराफेरी की है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें