फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिला आतंकी ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद

Sat, 23 Jan 2021 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद हथियार व गोला-बारूद - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

पुंछ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। तलाशी अभियान के दौरान हाडीगुडा गांव में एक आतंकी ठिकाना मिला है। जिसे नष्ट कर भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की 'भूमिगत साजिश', छह महीने में चौथी और अबतक 10वीं नापाक हरकत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार को बीएसएफ, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान जंगल में बनाया गया एक आतंकी ठिकाना मिला। जहां से सुरक्षाबलों द्वारा एक एके-47 राइफल,  एके-47 राइफल की तीन मैगजीन, 82 कारतूस, चीन निर्मित तीन पिस्टल, पिस्टल की पांच मैगजीन, 33 कारतूस, चार ग्रेनेड, एक यूजीबीएल के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा शुरू किया गया तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में मिली एक और सुरंग, हीरानगर सेक्टर के पानसर में पाकिस्तान की नापाक हरकत 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें