फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर आत्महत्या मामले में सीसीटीवी की ली जा रही मदद

Thu, 26 May 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
डाक्टर प्रदीप कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल तेज कर दी है। मामले से जुड़े हर पहलू की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


बख्शीनगर के जिस होटल में डाक्टर प्रदीप ठहरे थे, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक की पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि डा. प्रदीप कु मार की सोमवार शाम 4:50 बजे तक मौत नहीं हुई थी, क्योंकि इस समय तक प्रदीप की अपनी प्रेमिका के साथ वाट्सएप पर आनलाइन बातचीत चल रही थी।

यही नहीं, डा. प्रदीप ने मोबाइल पर अपने हाथ में लगे ड्रिप सेट को दिखाते हुए सेल्फी भी खिंची हुई है। यह जानकारी पुलिस को डा. प्रदीप के मोबाइल से मिली। पुलिस ने विसरा के लिए रिपोर्ट एफएसएल को भेजी है, जिसका इंतजार है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि डा. प्रदीप कुमार जिस होटल में ठहरे थे, उस होटल में उनके ठहरने से लेकर उनके मृत मिलने तक की सीसीटीवी की सारी रिकार्डिंग देखी जाएंगी।

उसस यह पता चलेगा कि उनके कमरे में कौन-कौन आया था और किसलिए आया था। या फिर सभी लोग होटल के मुलाजिम ही कमरे में गए थे। इन सब बातों पर जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस इस मामले में होटल से जुड़े कुछ लोगों को गवाह भी बना सकती है। 
विज्ञापन

 
सभी पहलुओं को देखा जा रहा : एसएचओ
बख्शीनगर एसएचओ अश्विनी कुमार के मुताबिक मामले में काफी बारीकी के साथ जांच चल रही है। टपियाल घगवाल (सांबा) निवासी डा. प्रदीप कुमार की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट को प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही मोबाइल पर उनकी प्रेमिका के संग हुई बातचीत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें