फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित में फेल होने पर छात्र ने तवी में कूद कर दी जान

Wed, 27 May 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई और राज्य शिक्षा बोर्ड के आए परिणामों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों ने मंगलवार को भी जश्न मनाया। सोमवार को परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद अच्छे नंबर लेने वालों ने जमकर खुशी मनाई। वहीं, कई ऐसे छात्र भी रहे, जो फेल होने पर मायूस हुए। ऐसे ही एक छात्र ने अपनी मायूसी को आत्महत्या में बदल लिया। सतवारी के रहने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र ने एक विषय फेल होने पर तवी नदी में कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन


सतवारी पुलिस के अनुसार छात्र सोमवार को ही परिणाम आने के बाद से लापता था। मंगलवार क ीदेर शाम उसका शव बेली चराना स्थित तवी नदी में मिला। मृतक अभिषेक सतवारी का रहने वाला था। सोमवार को परीक्षा परिणाम आने पर वह गणित विषय में फेल हो गया था। हालांकि वह घर से परिणाम देखने के लिए गया हुआ था, इसके बाद जब उसे पता चला तो वापस ही नहीं लौटा।

सतवारी एसएचओ कुलवीर सिंह ने बताया कि छात्र गणित विषय में फेल होने पर तवी नदी में कूद गया और जान दे दी। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। लेकिन शुरूआती जांच में यही बात सामने आई है कि फेल होने पर उसने खुदकुशी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले 12वीं कक्षा की राज्य शिक्षा बोर्ड के  परिणाम में फेल हो जाने पर एक छात्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। हालांकि बच्चों के फेल होने पर परिवार की तरफ से कोई दबाव आदि भी नहीं बनाया जा रहा, फिर भी फेल होने वाले छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें