फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कर्मियों और युवकों में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मल्टीपलेक्स सिनेमाहाल में सिक्योरिटी कर्मियों और मूवी देखने आए युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


इनमें सिक्योरिटी कर्मी और युवक शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अफवाह यहां तक उड़ी कि सिनेमाहाल में कुछ लोगों ने फायरिंग की है।

इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

शराब के नशे में सिनेमाहाल पहुंचे थे युवक

जानकारी के अनुसार शहर के नरवाल इलाके में दोपहर को मूवी देखने आए युवकों और सिक्योरिटी कर्मियों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात बिगड़ती गई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। एसएचओ त्रिकुटा नगर कुलदीप खजुरिया का कहना है कि कुछ युवक शराब पीकर सिनेमाहाल पहुंचे।

जहां उनकी सिक्योरिटी कर्मियों के चेक करने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद सिक्योरिटी कर्मियों और युवकों के बीच मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस तरफ से गलती होने पर मारपीट हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें