फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 11 Mar 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक परेशानी के चलते निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड ने खुद को गोली मार ली। घटना शहर के पुरानी मंडी स्थित मुथूट फाइनेंस दफ्तर में हुई है। मृतक गार्ड यहीं पर तैनात था। गोली चलने से दहशत फैल गई।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।

मृतक स्वर्ण सिंह डोडा जिले के ठाठरी गांव का रहने वाला है। बुधवार को सुबह कार्यालय खुलने के तुरंत बाद ही वह कार्यालय की तीसरी मंजिल पर चुपके से निकल गया और जाकर अपनी 12 बोर की सिंगल गन से सीने में गोली मार ली।
विज्ञापन


सुबह 10:20 पर यह घटना हुई। दरअसल, मुथूट फाइनेंस राजपूत सभा कांप्लेक्स के पहले फ्लोर पर है। इसके ऊपर तीन मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। सिक्योरिटी गार्ड रोज की तरह ड्यूटी पर आया हुआ था।

परेड पुलिस चौकी प्रभारी राहुल महाजन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि वह पारिवारिक परेशानी से त्रस्त था, लेकिन पूरा मामला जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें