फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: देश विरोधी नारेबाजी के बाद सिरा कोटला क्षेत्र में धारा 144 लागू

Wed, 24 Aug 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
रविवार रात को इकट्ठा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) से सटे सिरा कोटला क्षेत्र में रविवार को धार्मिक स्थल के पास दीवार तोड़े जाने की घटना से बने हालात के चलते सोमवार को भी क्षेत्र में धारा 144 लागू रही। हालांकि प्रशासन ने क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करा दी है। ग्रामीणों ने दीवार तोड़ने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


सोमवार को सिरा कोटला क्षेत्र में धारा 144 के दौरान ही जिला आयुक्त रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद जिला आयुक्त ने मामले में जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने देश विरोधी नारेबाजी करने की घटना पर भी चिंता जताई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर जिला आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महिलाएं हिरासत में

Arrest - फोटो : Demp Pic.
मामले में एसडीपीओ अशोक शर्मा कटड़ा ने कहा कि आरोपी पांच महिलाओें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों समुदायों के लोगों के साथ हुई बातचीत के बाद हालात नियंत्रण में है। 

गौरतलब है कि रविवार की शाम को धार्मिक स्थल के साथ लगी जमीन पर खड़ी दीवार को कुछ महिलाओं ने तोड़ दिया था, जिसके बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तब पांच महिलाओं को हिरासत में लिया था। पुलिस ने भी जांच में पाया था कि धर्मस्थलों के बीच की एक दीवार को तोड़ा गया है। तनाव के बीच संघर्ष शांत करवाने की कोशिश में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें