फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने ली लाइन मेन की जान

Thu, 07 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की लाइन चेक करने जा रहे मुलाजिम को वीरवार की शाम एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में हीराचक्क, मढ़ निवासी तरसेम लाल (50) की मौत हो गई। हादसा मिश्रीवाला गैस एजेंसी के पास हुआ। घायल को पहले खून से लथपथ हालत में जीएमसी में भर्ती करवाया गया था, लेकिन कुछ ही समय के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बस का चालक बस को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि कानाचक्क पुलिस ने बस को सीज करके चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हीराचक्क, मढ़ निवासी तरसेम लाल मिश्रीवाला बिजली विभाग में मुलाजिम था। वीरवार को वह अखनूर से जम्मू की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि वह लाइन चेक करने के लिए निकले थे कि तभी पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में तरसेम लाल को गंभीर चोट आई। बस का चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


तभी कुछ लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ समय के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बिजली विभाग को इसके बारे में सूचना दी तो तरसेम लाल का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार वालों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें