नगरोटा थाना अंतर्गत सिद्दड़ा इलाके में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगाकर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के किसी बीमार सदस्य का इलाज कराने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।
चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए सेंध लगाकर चोरों ने दो सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। सिद्दड़ा में रहने वाली जमहूरत सुलताना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने उन्हें शिकायत में बताया कि वह घर में किसी का इलाज करवाने के लिए राज्य से बाहर गई हुई थी। जब वापस आकर देखा तो घर के अंदर वाले कमरे में से सामान चोरी हुआ था।
चोर घर से दो सिलेंडर, चार गरम कंबल, एक एसी और दो टोटियां उतार कर ले गए। उन्होंने बताया कि इलाज के सिलसिले में वे सितंबर से जनवरी तक बाहर रहीं।