फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ठंड के साथ बढ़ गईं चोरियां

Thu, 10 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ते ही शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा होने लगा है। यूं कहा जाए कि पहले गर्मियों की वजह से चोरियों की घटनाएं बढ़ीं और अब ठंड में। दोनों में ही चोरों को आसानी हो रही है।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक शहर में चोरी करने वालों पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आई। शहर में पिछले एक महीने के दौरान दो दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं, जिसकी गुत्थी अनसुलझी है। पिछले चार दिन में शहर में तीन जगहों पर चोरियां हो चुकी हैं।

सन्नाटे में रहने वाले घरों में दिनदहाड़े चोर सेंध लगाकर चले जाते हैं। तीन दिन पहले भगवती नगर इलाके में दो दुकानों में चोरी हुई। इसके एक दिन पहले भी पुराने शहर में कार के टायर चोरी हो गए।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही सैनिक कालोनी में बैंक कर्मी के घर चोरी हुई। इसी क्षेत्र में दो दुकानों में चोरियां हुईं। पिछले एक हफ्ते के भीतर बाग-ए-बाहु, त्रिकुटा नगर, बख्शी नगर, गांधी नगर, बस स्टैंड, पक्का डंगा आदि पुलिस स्टेशनों में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं।

इनमें से बख्शी नगर और बाग-ए-बाहु में बाइक बरामद कर ली गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर बाइक नहीं मिली। शहर में वाहनों के टायर चोरी कर लेने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और ऐसे में चोरियों की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें