फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, 1 घायल

Tue, 11 Oct 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाइक से जा रहे दो युवकों में से एक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो युवक राजोरी से बाइक द्वारा लाम जा रहे थे। नौशेरा से 13 किलोमीटर दूर भाटा में ध्यान भटक जाने से बाइक सड़क पर पलट गई। बाइक इतनी तेज थी कि एक युवक बाइक से छिटककर काफी दूर जा गिरा। हादसे के बाद दोनों युवकों को उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया। 
विज्ञापन


यह हादसा करीब दोपहर 12 बजे हुआ। बाइक चला रहा युवक अलफाज अहमद (20) पुत्र जाकिर हुसैन, बडून राजोरी का रहने वाला बताया गया है। इसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक पर बैठके दूसरे युवक मोहम्मद सादिक (18) पुत्र अब्दुल हक भी बडून, राजोरी का रहने वाला है। मोहम्मद सादिक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें