फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत

Wed, 15 Jul 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात एक कार नगरोटा टीसीपी के पास बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों  को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसा टीसीपी के पास बार के बाहर हुआ। मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।  

नगरोटा पुलिस के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आल्टो कार (जेके02एवी, 7438) डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसaमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार उधमपुर की तरफ जा रही थी।

मृतकों में गौतम सिंह बजालता और रियाज मोहम्मद मस्तगढ़ जम्मू का रहने वाले था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। इसके बाद स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें