फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक रोककर पुलिस ने बरसाईं गोलियां, एक बदमाश जख्मी

Wed, 15 Jul 2015 01:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में सोमवार रात दिल्ली के सिविल इंजीनियर और कारोबारी से कार लूट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच एनएच-58 पर मुठभेड़ हुई। सिहानी गेट और मोदीनगर पुलिस ने करीब 30 किमी तक बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


कादराबाद के पास दोनों तरफ से आधा घंटा गोलियां चलीं। इस दौरान दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया। पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश अतुल जख्मी हो गया।

घायल समेत दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी भाग गए। बदमाशों के पास से लूटी गई कार, एक बाइक, तमंचा और पिस्टल बरामद की है।

मोदीनगर पुलिस ने दोनों लुटेरों को नौ अप्रैल को लूट की प्लानिंग करने में जेल भेजा था। हाल में ये छूटे थे।

एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मनीष दौराला और अतुल अंबेडकर नगर थाना ब्रहमपुरी मेरठ का है। इनके मेरठ के ही दो साथी अमित और बंटी भाग गए।
विज्ञापन


इन चारों ने सोमवार आधी रात राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी कट से दिल्ली मयूर बिहार फेस-1 में रहने वाले इंजीनियर विजय चौधरी से कार से ओवरटेक कर गन प्वाइंट पर उनकी कार, पर्स और दो मोबाइल लूट लिए थे।

मारपीट कर उन्हें कार से गिराकर मेरठ की ओर भाग निकले। विजय सिविल इंजीनियर हैं और प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े हैं। उन्होंने राहगीर राजकुमार की मदद से कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों को मोदीनगर में घेर लिया।

योग गुरु रामदेव के अकाउंटेंट को भी लूटने की थी प्लानिंग
एसपी सिटी ने बताया कि मनीष के खिलाफ लूट के 23 मामले दर्ज हैं। अतुल के खिलाफ पांच आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं, हालांकि पुलिस का दावा है कि वह करीब 12-15 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।

मनीष वर्ष 2011 में साथियों संग मिलकर बाबा रामदेव के अकाउंटेंट से 70 लाख लूटने वाला था, इससे पहले ही सूचना लखनऊ एसटीएफ को लग गई थी। एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सर्राफ को बनाते थे निशाना
मनीष लूट के वाहनों से सर्राफा व्यापारियों को निशाना बनाता था। बदमाशों का प्लान इस बार भी इंजीनियर की लूटी गई कार से किसी सर्राफ को लूटने का था। इनसे और पूछताछ की जाएगी।

पीड़ित की जुबानी
विजय ने बताया कि वे देहरादून में बुआ के घर से मेरठ के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। राजनगर एक्सटेंशन में करीब 300 मीटर आगे चलते ही वैगनार कार में सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार के आगे कार खड़ी कर दी।

दोनों कारों में मामूली भिड़ंत भी हुई। दो बदमाश कार से उतरे, उनकी कार का शीशा तोड़कर उन्हें गनप्वाइंट पर लिया। दूसरे बदमाश ने कार के दरवाजे खुलवाए, पर्स, मोबाइल और कार लूटी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें