फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में बस-टिप्पर की भिड़ंत, तीन की मौत

Tue, 30 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल मोड़ के पास सोमवार शाम एक बस और टिप्पर में हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। दुर्घटना में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में से सात को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है, जबकि दो को उपजिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती करवाया गया है। बस चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जम्मू से कठुआ की ओर आ रही बस उसी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर से जा टकराई। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। बस में आगे की सीट पर दो महिलाएं और एक बच्चा बैठा था। इनमें से घगवाल निवासी सुखदेवी (38) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी महिला शिवानगर कठुआ की नरेश कुमारी (42) और घगवाल का नन्हा बालक निखिल (सात) की जीएमसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुखदेवी और निखिल मां-बेटे बताए जाते हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीएमसी रेफर किए गए सात लोगों में कृतिका (22) निवासी नरोट, बबू (16) निवासी बरवाल, गौरव अबरोल (38) बरवाल घायलों में शामिल हैं।

चरणजीत सिंह (32) निवासी वीरूचक, दीक्षिका शर्मा (18) निवासी शिवानगर कठुआ, साहिल कुमार (11) घगवाल, अखिल कुमार (9) निवासी घगवाल शामिल हैं। वहीं उपजिला अस्पताल हीरानगर में रानो देवी (70) निवासी छन्न अरोड़ियां और वीरता शर्मा (32) निवासी कलशपुर कठुआ को भर्ती कराया गया है। हादसे में बस के मालिक और कंडक्टर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें