कश्मीर के बड़गाम में भाजपा नेता अब्दुल रहमान चोपान के घर में मंगलवार को संदिग्ध आतंकी घुस आए और उनके गार्ड से एके-56 छीनकर भाग गए। संदिग्ध आतंकी ने रहमान के घर के बाहर तैनात पीएसओ को धक्का देकर अचानक एके-56 राइफल छीन ली और फरार हो गए।
अचानक हुई घटना ने वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। रहमान बड़गांव जिले के पंजन क्षेत्र में रहते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लोग बीजेपी नेता से मिलने का बहाना करके आए थे और हथियार लेकर फरार हो गए।
संदिग्ध आतंकी को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरु कर दिया है। भाजपा नेता के घर पर काफी संख्या में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।