फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल रिटायर्ड कैप्टन की मौत

Wed, 25 Feb 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार रिटायर्ड कैप्टन राजा राम (58) ने इलाज के दौरान जीएमसी में देर रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ दोमाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी सीज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ी दोमाना निवासी रिटायर्ड राजा राम मंगलवार की शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर घर से जम्मू की ओर जा रहे थे। तभी दोमाना इलाके में एक बेकाबू कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

राजा राम इस हादसे में जमीन पर बुरी तरह से गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को जानकारी मिली तो घायल राजा राम को जीएमसी में भर्ती करवाया।

इमरजेंसी में कुछ घंटों तक इलाज चला और फिर देर रात को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। राजा राम डोगरा रेजिमेंट के रिटायर्ड कैप्टन थे, जबकि बड़ा बेटा सेना में है और दूसरा अभी पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें