फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाला: 66 लाख रुपये के गबन में दो पूर्व निदेशक समेत पांच के खिलाफ चालान पेश

Tue, 31 Aug 2021 10:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच में पाया कि आरोपियों ने माल ढुलाई के नाम 66 लाख रुपये का गबन किया। दूरदराज इलाकों में राशन भेजने के नाम पर गबन किया। अब इन लोगों के खिलाफ एसीबी कोर्ट में कार्रवाई चलेगी।.
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में राशन वितरण के नाम सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले में एसीबी ने चालान पेश कर दिया। उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग के अफसरों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2012 में केस दर्ज किया था। आरोप है कि अफसरों ने 17 डीलरों को अतिरिक्त राशन की सप्लाई की ढुलाई में 66 लाख रुपये का गबन किया। हकीकत में अतिरिक्त राशन की सप्लाई हुई ही नहीं, लेकिन सप्लाई की ढुलाई में पैसे निकाल लिए गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकियों की बातचीत: एक हमला तो कामयाब हो गया...दूसरा कोई बात नहीं, बाद में देख लेंगे    
विज्ञापन


यह मामला रियासी जिले का है। उस समय रहे चसाना सुंगरी के टीएसओ घार सिंह, चसाना के स्टोरकीपर गुलाम मोहिउदीन, सुंगरी के स्टोरकीपर अब्दुल हमीद, रियासी के उस समय रहे सहायक निदेशक अब्दुल क्यूम और उस समय रहे सहायक निदेशक रमेश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसीबी ने केस दर्ज कर मामले की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें