फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया बलात्कार

Wed, 24 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने स्कूल में बतौर हेल्पर काम करने वाली महिला की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता का अखनूर के अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत अखनूर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 376 के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सरकारी स्कूल में हेल्पर है। उसकी बेटी भी मां के साथ स्कूल में हेल्प करने के लिए चली जाती थी। जहां स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुशील शर्मा ने उसकी बेटी से कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा।
विज्ञापन


इसका हवाला देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। कुछ दिन पहले उसने स्कूल में बेटी को अकेले देखकर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने भी पुलिस को यह सब बताया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी शिक्षक ने पीड़िता से शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने पति को बताया।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें