फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, धरा गया आरोपी

Sun, 31 Aug 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे में शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब एक युवक ने मोहल्ले की एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। गुस्साए लोगों ने युवक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा में बाहरी राज्य का एक परिवार किराए पर कमरा लेकर रहता है। परिवार वाले घर से थोड़ी दूर खाने-पीने की चीजों का स्टाल चलाकर गुजारा करते हैं। बताया गया है कि शनिवार को दिन में बच्ची भी परिवार के सदस्यों के साथ स्टाल पर गई थी। जब वह वहां से घर लौटने लगी, तो उसका एक युवक ने पीछा किया।

जैसे ही वह अपने घर पहुंची, वह युवक भी किसी तरह उसके घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची ने उसके चंगुल से छूटने के लिए शोर मचा दिया, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बच्ची को छुड़ाकर युवक की जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें