फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव खोजने के लिए रोका गया नहर का पानी

Thu, 16 Jun 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीवन नगर रणबीर नहर में डूबे एक छात्र का शव बुधवार सुबह सर्च आपरेशन चला कर ढूंढ निकाला। सतवारी पुलिस ने जंस्कार, कारगिल निवासी रिंगजिंग नरवो (17) के शव का पोस्टमार्टम करवा शव
विज्ञापन

परिवार के हवाले कर दिया है। 

इसके लिए नहर का पानी बंद करवाया गया था, फिर कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन कर शव की तलाश कर ली गई। घटना मंगलवार शाम चार बजे
जीवन नगर में हुई। 

पुलिस के मुताबिक रिंगजिंग नरवो अपने परिवार के सहित जीवन नगर में कोई सामान लेने आया था। मंगलवार शाम को वह जीवन नगर रणबीर नहर के पास गया था और देर शाम तक नहीं लौटा। परिवार के
सदस्यों ने पुलिस को बताया तो छानबीन में पता चला कि वह नहर में डूब गया है। 

सर्च अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर बुधवार सुबह सर्च आपरेशन शुरू किया। रणबीर नहर का पानी बंद करवाकर युवक की तलाश की तो शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिवार को सौंप दिया। इसके साथ ही धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें