सुंबर इलाके में शनिवार की देर शाम एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कटड़ा-बनिहाल रेलवे टनल नंबर टी-9 में काम पर लगा डंपर शनिवार की देर शाम को करीब साढ़े सात बजे सुंबर से कोहली की ओर जा रहा था। जब वह मेगधार के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
इस हादसे में उस पर सवार मेगधार निवासी शब्बीर अहमद व करनैल सिंह, हरोक निवासी चालक मुश्ताक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुंबर निवासी परवेज अहमद ने जिला अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।