फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के घर के बाहर से पुलिस जिप्सी चोरी

Tue, 14 Jun 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरी करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुद चोरियों पर अंकुश लगाने वाली खाकी वर्दी वाले भी महफूज नहीं। रविवार की रात को एक चोर ने पुलिस के डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी के घर से बाहर पुलिस जिप्सी चोरी कर ली। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ घंटों के बाद चोर ने जिप्सी किसी दूसरी जगह छोड़ दी और वहां से बाइक लेकर भाग गया। इस घटना ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। जिप्सी बरामद होने के बाद पुलिस ने कुछ राहत ली। 

आईजीपी जम्मू कार्यालय के क्लेरिकल स्टाफ में डीएसपी मोहम्मद अमीन चौधरी कार्यरत हैं। उन्होंने छन्नी की गुर्जर कालोनी के पास अपने घर के बाहर सरकारी जिप्सी खड़ी की हुई थी। रविवार रात को करीब 11 बजे उन्होंने देखा कि जिप्सी गायब थी। 
विज्ञापन


इसके बाद छन्नी पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी गई। जानकारी पाते ही एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मी हरकत में आ गए और तलाश शुरू कर दी गई। इसकी जानकारी जिप्सी चुराने वाले को लगी तो वह शहर के भगवती नगर में जिप्सी छोड़ किसी अन्य की बाइक चोरी करके भाग गया। दोनों पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें