फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धरे गए ड्रग्स के तस्कर

Tue, 29 Dec 2015 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शहर में एक हफ्ते के भीतर चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो और तस्कर दबोचे गए। गांधी नगर पुलिस ने नाका लगाकर शास्त्री नगर इलाके में नई बस्ती के रहने वाले इंद्रपाल सिंह को 5 हजार मिलीग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


वहीं बख्शी नगर पुलिस ने सरवाल इलाके में समैलपुर के रहने वाले मंगल सिंह को तीन ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। दोनों के पास से पुलिस ने दो कारें जब्त कर ली हैं। वहीं रविवार को हेरोइन के साथ पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।

बख्शी नगर पुलिस ने रविवार को कांस्टेबल से दो ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जबकि शास्त्री नगर इलाके में गांधी नगर पुलिस ने तीन तस्करों को हेरोइन के साथ दबोचा था।
विज्ञापन


एक हफ्ते के भीतर पुलिस की ओर से अब तक सात तस्करों को दबोचा जा चुका है। पकड़े गए आरोपी ने भी इसे स्कूल कालेजों में बेचना था।

गांधी नगर के एसएचओ बिशनेश कुमार ने बताया कि आरोपी शास्त्री नगर में कार लेकर जा रहा था। तभी पुलिस ने नाके पर रोकना चाहा तो वह नाका तोड़ कर भाग निकला।

इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और पकड़ा गया। पकड़े जाने पर तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद की गई। वह लंबे समय से इसकी तस्करी कर शहर के स्कूल कालेजों में बेचता था।

वहीं एसएचओ बख्शी नगर अश्विनी कुमार का कहना है कि सरवाल में पुलिस ने नाका लगाकर सैंटरों कार में जा रहे चालक को रोका तो तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद की गई।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का कहना है कि उन्होंने इसे शहर के स्कूल कालेजों में विद्यार्थियों को बेचना था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें