फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः राजभवन जाते पीएचई कर्मियों की पुलिस से झड़प, 3 घायल

Thu, 20 Feb 2020 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीएचई कर्मियों की पुलिस से झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लंबित मानदेय और नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे पीएचई के अस्थायी कर्मियों की राजभवन की ओर मार्च करते पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। हड़ताली कर्मियों से पुलिस की धक्कामुक्की से तीन कर्मी घायल हो गए, जबकि भगदड़ के माहौल में एक कर्मी बेहोश हो गया।

विज्ञापन


बीसी रोड से प्रदर्शनकारियों के केसी चौक पर पहुंचते ही पुलिस के साथ तनातनी से अफरातफरी मच गई। हड़ताली कर्मियों को यहीं से लौटा दिया गया। इस बीच अस्थायी कर्मियों ने हड़ताल के तेरहवें दिन 72 घंटे के तीन हड़ताल को बढ़ाने का भी एलान कर दिया। फ्रंट के पदाधिकारी तनवीर हुसैन समेत तीन घायलों को जीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रोष रैली में पूरे संभाग से पांच हजार से ज्यादा कर्मी शामिल हुए।

पदाधिकारी फ्रंट के सदस्य भानू प्रताप ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। विरोध में कर्मचारियों ने बीसी रोड से राजभवन तक रैली निकाली। रैली को पुलिस ने बलपूर्वक रोका। धक्कामुक्की में तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पांच साल से वेतन की अदायगी अस्थाई कर्मचारियों को नहीं की गई है। अधिकारी बात सुनने को राजी नहीं है। जल्द मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन  शुरू किया जाएगा।  मौजूदा समय में जम्मू संभाग में 22,053 अस्थायी कर्मी सेवारत हैं। जिनकी लगातार अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें