फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत जाने वाले ड्रग्स की अफगानिस्तान में हुई थी पैकिंग

Tue, 05 Jul 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू सिटी पुलिस की ओर से पकड़ी गई ब्राउन शुगर अफगानिस्तान में बनी हुई है, जबकि इसकी सप्लाई पीओके से कराई गई। इसके लिए पूरा इंटरनेशनल स्तर का गिरोह काम कर रहा है। पकड़ी गई ब्राउन शुगर पर मेड इन अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ है। 
विज्ञापन


तस्करों तक ब्राउन शुगर की खेप पहुंचाने वाले मेंढर के रहने वाले युवक की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। दरअसल, तस्करों के पकड़े जाने के तुरंत बाद उसने मोबाइल स्विच आफ कर दिया। 

बताया जाता है कि कुवैत में जिस शख्स ने ब्राउन शुगर की खेप लेनी थी, उसने केरल एयरपोर्ट पर केरल के दोनों तस्करों को केरल के नंबर की मोबाइल सिम मुहैया कराई। मेंढर के रहने वाले युवक से केरल के रहने वाले दोनों तस्करों की निरंतर बात हो रही थी। मेंढर का रहने वाला युवक वहां से ब्राउन शुगर लेकर आया। उसके साथ मंजाकोट राजोरी के दो युवक भी थे। 
विज्ञापन


तीनों ने दिल्ली जाकर केरल के युवकों को यह माल सप्लाई करना था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते केरल के युवकों को जम्मू बुलाया गया। जहां वे लोग पकड़े गए। जम्मू में ब्राउन शुगर देने वाला मेंढर का युवक एकदम से लापता हो गया। 

सूत्रों का कहना है कि वह भी पकड़े गए चारों युवकों के साथ था, लेकिन इनके पकड़े जाने के बाद वह गायब हो गया। पुलिस ने केरल के नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली है। इसमें मेंढर के युवक का नंबर निकला है, जो उसी दिन से बंद है, जिस दिन ये लोग पकड़े गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें