फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Wed, 12 Nov 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकुटानगर थाना के अंतर्गत वीरवार को रात करीब आठ बजे पनामा चौक के नजदीक डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय के सामने एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार मकान नंबर 106, संजय नगर निवासी सतीश कुमार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया।

इसके साथ ही चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सतीश कुमार नरवाल में दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह वीरवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरवाल से संजय नगर अपने घर की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच डिवकॉम कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें