फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चालक ने गंवाई जान, महिला घायल

Thu, 08 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तहसील में मंडी सावजियां मार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई तो वहीं दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मंडी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम बस सावजियां के लिए रवाना हुई। गांव जालिया के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पचास फुट नीचे खेतों में जा गिरी। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

तो वहीं बस सवार  दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान तनवीर अहमद निवासी मंडी और घायल जावेद अहमद और मिसरा बीनिवासी सावजियां के रूप में हुई है।

वहीं मेंढर तहसील मुख्यालय में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। घायल को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल मेंढर की कर्मचारी ताजीम अख्तर वीरवार शाम चार बजे स्कूल से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारी दी।
विज्ञापन


जिससे ताजीम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक को जब्त कर लिया है और चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें