फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो को गोली मारी

Thu, 08 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवां कोतवाली क्षेत्र के बरेठी कस्बे में गुरुवार शाम एक ढाबे पर प्रधान पुत्र व ढाबा मालिक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। सरेशाम चौराहे पर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। असलहाधारी बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद भाग निकले। वारदात की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


हमले मेें घायल प्रधान पुत्र बसपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। एक घायल को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वारदात की जानकारी होते ही डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाली देवां क्षेत्र के देशी मुस्तफाबाद गांव की प्रधान व यहां के मजरा हड़ौरा निवासी रामरजी रावत का पुत्र कुलदीप रावत (35) बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र के बरेठी चौराहे पर असगर अली (50) के ढाबे पर बैठकर चाय पी रहा था।

तभी अचानक वहां पहुंचे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने प्रधान पुत्र व ढाबा मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस वारदात में कुलदीप रावत के सीने व असगर अली की जांघ में एक-एक गोली लग गई। बदमाश अवैध तमंचों से करीब चार राउंड फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने वारदात के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से असगर अली को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हमलावरों का अभी तक पता नहीं लग सका है।

बदमाशों की गोली से घायल हुआ कुलदीप रावत बसपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में कुलदीप खुद प्रधान पद का प्रत्याशी भी है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए इस वारदात को चुनावी रंजिश माना जा रहा है। हमले में घायल ढाबा मालिक व प्रधान पुत्र अच्छे मित्र हैं, जिसके कारण उस पर भी जानलेवा हमला हुआ है। इस वारदात के बाद जिला अस्पताल में बसपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।

वारदात की सूचना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होने के कारण प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रहा था। जानकारी होते ही डीएम योगेश्वश्वर राम मिश्रा और कप्तान अब्दुल हमीद समेत अन्य अधिकारी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें